इतना भी कोई गिरा न होता

जय श्री राम
———————
इतना भी कोई गिरा न होता
मन पाप करता, मन डरता
इसका मतलब ये नहीं कि
नर नारायण ना होता ।।1।।
——————————
माया तो मायापति की अर्ध्दांगनी है
मन भी ईश्वर का स्वरूप है
मन को मन ही साधता है
तब जाके कोई भवसागर पार होता है ।।2।।
——————————————
कोई गिरा-उठा है या कोई उठा-गिरा है
ये सब मायापति की महिमा है
वोही सब खेल रचते है
वोही जीतते हारत है ।।3।।
——————————————-
दुनिया की रंगमंच में सब पाठ अदा करते है
ईश्वर भी कभी-कभी, हर युगों में
धर्म-संस्थापना के लिए नर रूप में आते हैं
इतना भी कोई गिरा न होता ।।4।।
कवि विकास कुमार

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

+

New Report

Close