एक दीप जलाओ ऐसा

सौ दीप जला लो मंदिरों में
चाहे हजारे दीये जल तेरे आँगन में
जब तक मन की तम ना होंगे दूर
तब-तक है तेरे सारे दीये की रौनक सून ।।
———————————————-
एक दीप जलाओ ऐसा
जिससे विकार दूर हो तेरे मन का
———————————————
झूठी शरीर की रौनक ढ़ल जाती है शामों तक
पर सच्चे दिलों मे दीपक जलती है कल्पो तक
दीपक जलाओ लेकिन जलो नहीं ईर्ष्या द्वेषों से
होगा तेरा कल्याण सिर्फ राम नाम गुण गाने से
——————————————————
एक दीप जलाओ ऐसा
जिससे विकार दूर हो तेरे मन का ।।1।।
————————————————-
वासना तो हावी रहता
सदा नरों के मनो में
पर जो नर इन्द्रिय दमन करता
उसके अंदर ही दिव्य ज्योत जलता
————————————————
एक दीप जलाओ ऐसा
जिससे विकार दूर हो तेरे मन का ।।2।।
—————————————-
कामी नही, भोगी नही, लोभी नही,
तुम योगी बनो, तेजस्वी बनो
अपनी ज्वाला से तुम सारी दुनिया को चमकाओ
——————————————————-
एक दीप जलाओ ऐसा
जिससे विकार दूर हो तेरे मन का ।।3।।
—————————————–

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

  1. एक दीप जलाओ ऐसा
    जिससे विकार दूर हो तेरे मन का
    _______ बहुत ही उच्च स्तरीय लेखन, सुंदर शिल्प और बहुत सुंदर रचना

  2. सौ दीप जला लो मंदिरों में
    चाहे हजारे दीये जल तेरे आँगन में
    जब तक मन की तम ना होंगे दूर
    तब-तक है तेरे सारे दीये की रौनक सून ।।
    ———————————क्या बात है कलात्मकता बहुत सुंदर है तथा सुंदर शिल्प

+

New Report

Close