कारगिल

*************************

ललकार हमें न ए जालिम

अब हमें नहीं सहना है

खबरदार ए सरहद पार

कश्मीर हमारा अपना है

मत दोहरा इतिहास भूल से

इतिहास नया बना के देख

यारी को उत्सुक ये धरती

हाथ जरा बढ़ा के देख

अमन-चैन का सबक सीख ले

वरना तू पछताएगा

कसम हमें है इस मिट्टी की

तू मिट्टी में मिल जाएगा

कारगिल के जर्रे-जर्रे से

यही आवाजें आती है

दुश्मन देश संभल जा वरना

बस, एक निशाना काफी है

**************************

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

New Report

Close