प्रेम वह है

प्रेम वह है
जो आंखों में, मन में
दूजे के प्रति उमड़
चाहत के बीज उगा देता है,
विरक्त और बुझे मन में,
तत्क्षण अनुराग जगा देता है।
प्रेम वह है
जो सिंचित कर,
मन के मुरझाये पौधों को
हरा-भरा कर देता है।
प्रेम वह है
जो नयनों में
नव दृष्टि,
नव ज्योति जगा देता है।
प्रेम वह है
जो अवचेतन भावों को
जाग्रत कर
नवचेतना जगा देता है।
प्रेम वह है
जो खुशी का संचार कर देता है,
जीने का नया
उत्साह भर देता है।
प्रेम वह है
जो नव सृजन को
प्रेरित कर देता है,
नवसृजन से खुद का होना
अंकित कर देता है।
——– डॉ0 सतीश चन्द्र पाण्डेय

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

कागज

कागज!! बड़े काम के हो आप युगों युगों से आप पर कलम अंकित करते आई है, तमाम तरह का साहित्य। आप में अब तक का…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

+

New Report

Close