*राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई*
बेटियों का कल बेहतर बनाने को,
आओ उनका आज संवारें।
बेटी पर अभिमान करो,
जन्म लेने पर उसका सम्मान करो।
बेटी को शिक्षा का अधिकार दो,
बेटी को भी बेटों जैसा ही प्यार दो।
उसकी शिक्षा में करो कोई कमी नहीं,
विवाह करने की कोई शीघ्रता नहीं।
बेटी से घर में रौनक है, मनता हर त्यौहार है
बेटी प्रभु का दिया एक सुंदर उपहार है।
तो आओ मिलकर कलंक हटाएं,
भारत भूमि से बेटी की भ्रूण हत्या का।
बेटी ही ना होगी तो बहू कहां से लाओगे
फिर वंश को कैसे बढ़ाओगे।
भ्रूण हत्या का कुकृत्य करके,
संसार को क्या मुंह दिखलाओगे।।
______✍️गीता
लगातार अपडेट रहने के लिए सावन से फ़ेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, पिन्टरेस्ट पर जुड़े|
यदि आपको सावन पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हमें हमारे फ़ेसबुक पेज पर सूचित करें|
Geeta kumari - January 24, 2021, 1:18 pm
आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत-बहुत बधाई
Satish Pandey - January 24, 2021, 4:44 pm
बालिका दिवस पर बहुत सुंदर रचना। सुन्दर भाव सुन्दर शिल्प
Geeta kumari - January 24, 2021, 6:38 pm
सुंदर समीक्षा हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद सतीश जी
Pt, vinay shastri 'vinaychand' - January 25, 2021, 8:19 am
बहुत खूब
Geeta kumari - January 25, 2021, 12:30 pm
शुक्रिया भाई जी 🙏