हिन्दी कहानी प्रतियोगिता

नमस्कार!

‘सावन’ के ‘कहानी उत्सव’ में आपका स्वागत है। इस उत्सव में हम ‘सर्वश्रेष्ठ हिन्दी कहानी प्रतियोगिता’ आयोजित कर रहे हैं। इस हेतु आप सबसे प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। कृपया नीचे लिखे नियमों व शर्तों को पढ़ें।

Sponsored by ‘हिन्दी साहित्य’

 

कहानी का विषय

आपको नीचे दिये गये कहानी के आरंभिक हिस्से को पूरा करना है।
कृपया ध्यान रखें कि आपकी कहानी में कम से कम 500 शब्द हों।

“आज राखी का दिन है मगर भाई न जाने कहॉं सुबह से गुम है।
मॉं से भी कई बार पूछ चुकी हूं मगर वो भी भाई की चिंता किये बिना मेहमानों के लिये पकवान बनाने में व्यस्त है।…………..”

 

हिन्दी कहानी प्रतियोगिता के विजेता

1. First Prize: एक अनोखा उपहार  – कंचन द्विवेदी
2. Second Prize: पगली बहना – पूनम अग्रवाल
3. Third Prize: रक्षा पर्व – प्रज्ञा शुक्ला

 

अन्य प्रशंसनीय कहानियां

 

नियम

  1. आपकी कहानी पूर्णत: मौलिक होनी चाहिए।
  2. आपकी कहानी पूर्व प्रकाशित नहीं होनी चाहिए तथा कहानी विषय से संबधित होनी चाहिए।
  3. कहानी में कम से कम 500 शब्द हों।
  4. प्रतियोगिता के विजेता का फैसला कहानी की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा।

 

पुरस्कार राशि

1. First Prize: ₹ 500
2. Second Prize: ₹ 300
3. Third Prize: ₹ 200

 

महत्वपूर्ण तिथियां

1. कहानी सबमिट करने की तारीख 12 जुलाई, 2020 तक है।
2. परिणाम की तारीख की घोषणा – 14 जुलाई, 2020  को इस प्रतियोगिता पेज पर की जायेगी।

कहानी भेजने का तरीका

आप अपनी कहानी हमें नीचे दिये गये गूगल फॉर्म से भेज सकते हैं

 

नोट

1. कहानी में अश्लील, उत्तेजक, मानहानिकारक, यौन शब्द शामिल नहीं होना चाहिए , तथा आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री जो नफ़रत उकसाने का काम करे, नहीं होनी चाहिए।
2. कहानी भेजने के बाद, वह ‘सावन’ की एकमात्र संपत्ति हो जाएगी।
3. प्रतियोगिता के उपरांत आपकी कवितायें ‘हिन्दी साहित्य’ पर प्रकाशित की जायेंगी।
4. हर प्रतिभागी को स्पष्ट रूप से सभी नियमों का पालन करना होगा और प्रतिस्पर्धा के संबंध में ‘सावन’ का निर्णय अन्तिम माना जाएगा।

 

हेल्पलाइन

प्रतियोगिता से संबंधित अगर आपके कुछ प्रश्न है तो आप हमें  connect@saavan.in पर मेल करें। आप हमें +91 91168 00406 पर व्हाट्सएप भी कर सकतें हैं।

New Report

Close