Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

‘Poetry on Picture’: सावन काव्य प्रतियोगिता

नमस्कार!

सावन के इस ऑनलाइन मंच पर पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। सावन आपके लिए एक काव्य प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये कृपया नीचे लिखे नियमों व शर्तों को पढ़ें।

कविता सबमिट करने की आखिरी तारीख – 30 जून, 2023

नियम

1. आपकी कविता केवल आपके द्वारा लिखी गई पूर्णत: मौलिक होनी चाहिए।
2. आपकी कविता पूर्व प्रकाशित नहीं होनी चाहिए तथा कविता प्रतियोगिता की फ़ोटो से संबधित होनी चाहिए।
3. कविता के लिए शब्दों की कोई मर्यादा नहीं है। इसलिए आप चाहें तो छोटी कवितायें अथवा जितनी लम्बी कविता चाहें सबमिट कर सकते हैं।
4. कविता हिंदी या अंग्रेजी में हो सकती है। यदि आप किसी अन्य भाषा में कविता लिखना चाहते है तो आपको उसका हिंदी या अंग्रेजी अनुवाद भी कविता के साथ प्रस्तुत करना होगा।

प्रतियोगिता का विजेता का फैसला कविता की गुणवत्ता व कमैंट्स के आधार पर किया जाएगा।

  • प्रतियोगिता में शामिल कविताओं को कम से कम 10 कमैंट्स अलग अलग व्यक्तियों से अर्जित करने हैं, जिसमें स्वयं कवि का कमैंट नहीं गिना जायेगा।
  • प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय लेते समय सावन उन कविताओं की अल्पसूची तैयार करेगा जिनको 10 कमैंट्स प्राप्त हुये है, तपश्चात कविता की गुणवत्ता के अनुसार विजेताओं का चयन किया जाएगा।
  • कविता की गुणवत्ता के मापदंड – नवीनता, समग्रता, भाव प्रगणता, शब्द-चयन, समाहार शक्ति, समाज में योगदान, काव्य-परंपरा में योगदान।

पुरस्कार

  1. प्रश्नों का जमावड़ा
  2. गुड़िया बेचते बेचते
  3. जो मुस्कुराई थी कल

प्रथम तीन प्रतियोगियों को डिजिटल सर्टिफिकेट्स प्रदान किये जाएंगे

महत्वपूर्ण तिथियां

1. कविता सबमिट करने की तारीख 30 जून, 2023 तक है।
2. परिणाम की तारीख की घोषणा – 01 जुलाई, 2023 को इस प्रतियोगिता पेज पर की जायेगी।

कविता भेजने का तरीका

1. आपको कविता सावन पर सबमिट करने के लिए, सबसे पहले यदि आप सावन के सदस्य नहीं हैं तो सावन की साइट पर रजिस्टर करें। रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें।
2. रजिस्टर करने के बाद, आपको सावन की साइट के मैनू में ‘Publish‘ पर क्लिक करना होगा ताकि कविता लिखने वाला पेज खुल सके। वहां आपको पूछी गई कविता की जानकारी तथा कविता सबमिट करनी होगी, तथा कविता की कैटेगरी में ‘Poetry on Picture Contest’ को चुने।

नोट

1. कविता में अश्लील, उत्तेजक, मानहानिकारक, यौन शब्द शामिल नहीं होना चाहिए , तथा आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री जो नफ़रत उकसाने का काम करे, नहीं होनी चाहिए।
2. कविता भेजने के बाद, वह सावन की एकमात्र संपत्ति हो जाएगी।
3. हर प्रतिभागी को स्पष्ट रूप से सभी नियमों का पालन करना होगा और प्रतिस्पर्धा के संबंध में सावन का निर्णय अन्तिम माना जाएगा।

हेल्पलाइन: किसी भी तरह की समस्या आने पर कृपया आप हमें +91 91168 00406 पर व्हाट्सएप कर सकतें हैं।

Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .