Site icon Saavan

कोई आहट नहीं कोई

कोई आहट नहीं कोई आवाज़ नहीं
टूटा पत्ता हूँ कोई शाख नहीं
अपने हाथों से किया क़ैद खुद को
पंख तो हूँ मगर परवाज़ नहीं
कैसे खुद को बना दिया क़ाफ़िर
ज़िंदगी तुझसे मगर नाराज़ नहीं
चंद कतरे जो गिर जाएँ अगर
किसी समुन्दर को जिसकी चाह नहीं
इतने हिस्सों में बट गया ‘ अरमान’
लोग कहते तेरी संभाल नहीं
राजेश ‘अरमान’

Exit mobile version