Site icon Saavan

जाने क्यूँ वो छोड़ के

जाने क्यूँ वो छोड़ के मेरा साथ गया
तन्हाइयों के पुर्ज़े दे के मेरे हाथ गया

हमें तो सुकूँ था वक़्त के सूखों में भी
बेवज़ह दे के आँखों को वो बरसात गया

सब कुछ हार के बैठे थे उसके पहलू में ,
फिर वो क्यूँ दे के मुझे मात गया

चंद चुप लफ़्ज़ों का बस सिकंदर था
बेज़ुबाँ कर के वो मेरे हालात गया

तुम क्या जानो वफ़ा, क्या है ‘अरमान’
जब मिला, दे के यही सौगात गया

राजेश ‘अरमान’

Exit mobile version