Site icon Saavan

जीवन से जुड़े “दोहे”

(१)
कारज ऐसे कीजिए,सबके मन को भाए।
संतुष्टि मन को मिले,जन्म सफल हो जाए।।
‌ (२)
कार्य सफल हो जाएगा, रट ले हरि का नाम।
हरि की कृपा जो मिल जाए, बन जाए सब काम।।
(३)
कल पर कार्य न टालिये, समय बीतता जाए।
तज दो आलस तन मन से, सुयश मान बढ़ जाए।।

Exit mobile version