Site icon Saavan

पहली बारिश मे टहलना

पहली बारिश मे टहलना….
देखना कभी शाम ढलना…
तितलियों के पर पकड़ना….
ख्वाब का आँखो मे पलना..
बात छोटी है
मगर मायने रखती है….
रूठे बच्चे को मनाना….
दर्द मे भी मुस्कुराना…
काँच रस्ते से हटाना…
हो अँधेरा लौ जलाना….
बात छोटी है
मगर मायने रखती है…
हाथ गिरते को बढ़ाना…
रोते इंसा को हसाना…
सच को चुनना
सच सुनाना….
बात छोटी है
मगर मायने रखती है….

– लवराज

Exit mobile version