Site icon Saavan

*रंगीली होली*

रंगीली होली का आया त्योहार,
आओ सब मिलकर मनाएं।
सतरंगी रंगों से सराबोर,
अबीर-गुलाल लगाएं।।
फाल्गुन पूर्णिमा बसंती रंग बरसे,
प्रीत के रंग में हिय मन हरसे,
भर पिचकारी रंगों की बौछार,
होली सब मिलजुल कर मनाएं।
नीला गुलाबी लाल नारंगी,
अनंत खुशियां रंग बिरंगी,
छल क्लेश बुराई का हो नाश,
मन में छिपा मैल मिटाएं।
प्रेम सद्भावना आपसी भाईचारा,
होली है पावन त्यौहार हमारा,
असत्य पर सत्य की जीत,
विजय पताका फहराएं,
रंगीली होली का आया त्यौहार,
आओ सब मिलकर मनाएं।।

स्वरचित मौलिक रचना
✍️… अमिता गुप्ता

Exit mobile version