Site icon Saavan

उसे ही शिकायत करते देखा

जिसके सहारे जग को देखा
उसे ही शिकायत करते देखा

आशाओं के तार लगाकर
असली नकली प्यार दिखाकर
अपने इतने पास बुलाकर
न समझाना समझाते देखा

नेह के दावे इतने सारे
सामने आकर पांव पसारे
बीते पल के सहारे को
नये पलों में किनारे देखा

हर दिन वही गलती दुहराते
निर्जीवों को गले लगाते
सजीव सहारों पे झल्लाते
करनी पर पछताते देखा

लहरों का लम्बा साथ मिला
साथ का आभास जगा
भरोसा था जिनके कंधों पर
पर हाथ सिसकते देखा

जीवन है इक अनजान छांव
सपना ही है सबका गांव
छोड़ना है जिन छांव को भी
उन्हें कसके पकड़ते देखा

टूटी है किसी की आस
आते बनके जिनकी प्यास
अरमान बिखरने के कारण ही
हर सपने को बिखरते देखा

जिसके सहारे जग को देखा
उसे ही शिकायत करते देखा

Exit mobile version