Site icon Saavan

किस्मत की नाव

किस्मत की नाव

चढ़ती लहरो को पार ना पाये

किस्मत की मेरी नाव है कैसी ||

 

पुकारे तो नाम में सच पाये

झूठी ले रहे ये सांस है कैसी ||

सपनो की तरंग पनप ना पाये
मंजिलो की ये उलझन कैसी ||

 

मौत से जुड़ चल रही है जिन्दंगी

मेरे अपनों की ये दुवाएं है कैसी ||

उमंग संग उड़ भी ना पाये

आजादी की ये अंदरुनी सलाखें है कैसी ||

 

चढ़ती लहरो को पार ना पाये

किस्मत की मेरी नाव है कैसी ||

                  – सचिन सनसनवाल

Exit mobile version