Site icon Saavan

गीत – मेरे होने लगे |

गीत – मेरे होने लगे |
आपके होकर खुद खोने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

हर घड़ी ख्याल आपका है आता |
नजरों में कोई अब नहीं है भाता |
आप ही के धुन हम गाने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

रहो हरदम नजर के सामने मेरे |
बिना तेरे लगु दिल थामने मेरे |
मिलने से करने आप बहाने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

सामने आना और छुप जाना तेरा |
सुनके भी चुप हो जाना तेरा |
बार बार आपको हम मनाने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

होने लगा तुझपे भी अब असर मेरा |
दिल आपके होने लगा अब बसर मेरा |
आपके इश्क में हम सोने जागने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

आप खुश रहो मेरी हर चाहत यही |
बिना देखे आपको मुझे राहत नहीं |
तनहाई में आंखे हम भिंगोने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

सुनूँ मैं धड़कने तेरी आ लग जा गले |
तेरी साँसो की गर्मी बदन खुशबु चले |
आंखो की दरिया तेरी हम डूब जाने लगे |
धीरे -धीरे आप मेरे होने लगे |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
गीतकार /कवि /लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड -मोब . 9955509286

Exit mobile version