Site icon Saavan

जल हीं जीवन है

जल हीं जीवन है
जल को ना बर्बाद करो।
जीवन का आधार है
जल को ना बर्बाद करो।।
जल बिन मछली तड़पेगी
धान पान सब कहाँ रहेंगे।
नदी तालाब और कुआँ बिन
स्नान ध्यान फिर कहाँ रहेंगे।।
कतरा कतरा कर संरक्षण
जीवन को आबाद करो।
जल हीं जीवन है
जल को ना बर्बाद करो।।

Exit mobile version