Site icon Saavan

जल

जल

जल की महिमा बड़ी निराली
खेतो में करती हरियाली
जीवो को जीवन दान देती
जग को जल से संवार देती

आने वाला हैं भयंकर आकाल
जल का मिट रहा हैं संसार
जल के सारे साथी को
मिटा रहे हैं लोभ के नाते

सुखा पड़ता जा रहा हैं
पोखर ताल तलैया सब
पैकेट में बिक रहा हैं
जल की बूँदे अब

सिमटता चला जा रहा हैं
जल का अस्तित्व अब
जल की काया बनी रहे
चलो करे जल की रक्षा

Exit mobile version