Site icon Saavan

तिरंगा

( तिरंगा )

मैं हूँ भारत माँ का लाल
तिरंगा अंबर में फहराऊँगा
सिने में भर कर देश भक्ति
राष्ट्रगीत मैं गाऊँगा
लाल किले के शीर्ष पर
झण्डा मैं लगाऊँगा
भारत माँ की जयकारा लगाकर
शीश मैं झुकाऊँगा
तीन रंग का तिरंगा हैं पहचान
वीरो का हैं शान तिरंगा
भारतीयो का हैं जान तिरंगा
जन गण मन हैं गाते मिलकर
शान आन बान हैं तिरंगा
भारत माँ के बेटे का जान हैं तिरंगा
बुरी नजर ऊठी तिरंगे पर तो
छलनी सीना कर देगें
भारत माँ लाज बचाकर
दुश्मन को त्रस्त हम कर देगें
तिरंगा के अभिमान के लिए
जीवन को कुर्बान कर देगें

महेश गुप्ता जौनपुरी
मोबाइल – 9918845864

Exit mobile version