Site icon Saavan

तुझको छोड़ा है मैने तेरी खैरियत के लिए

तुझको छोड़ा है मैने तेरी खैरियत के लिए
खुद को जीने के लिए बाप की पगड़ी के लिए

प्यार करता ही नहीं कोई प्यार की खातिर
कोई चमड़ी के लिए तो कोई दमड़ी के लिए

मेरा तकिया मेरे गम की कहानी कहता है
ये जो हंसती हूं ना मैं सब है दिखावे के लिए।

नहीं करता है कोई इश्क जहां में प्रज्ञा
ये जो बनते हैं रिश्ते बस हैं छलावे के लिए।

लिखे हैं खत उसे इतने की बिक गए हैं खुदी
नहीं हैं पैसे पास में जहर खाने के लिए।

अब तो हर कोई मेरा साथ आजमाता है
लोग आते ही हैं मुझे छोड़ कर जाने के लिए।

Exit mobile version