Site icon Saavan

तुम्हारे बिना

तुम्हारे लिए ये इश्क भी मेरा कम नही हो रहा
तुम्हारी यादों का वो सिलसिला ही खतम नही हो रहा ..!

तुम्हारे बिना ये दिल भी अब नही लग रहा मेरा कहीं भी
बात तो करनी है तुमसे बहुत मगर, तुम्हारा मुझपे करम नही हो रहा..!

तुम जैसे चाहो वैसे दिल को दुखा लिया करो मेरा
मुझ जैसा नकारा से तुम पर कोइ सितम नही हो रहा..!

तुमने कहा था की ,तुम्हारे जीवन में उम्र भर दुख रहे
तुम्हारी दुआ लग गई ,अब खुशियों का जनम नही हो रहा …!!

Exit mobile version