Site icon Saavan

तुम निभाओगे ना

सुनो, वादा तो सभी करते हैं
तुम निभाओगे ना
वो कभी ना अलग होने वाली कसम तुम भी खाओगे ना
अगर रूठ जाऊं तुमसे तो मुझे मनाओगे ना
चांद तारे तोड़ने को नहीं कहती मैं,
पर तुम मेरे सपनो को अपनाओगे ना
वादा तो सभी________।
कर जाऊं नादानियां बचपने में मैं
तो तुम मुझे बहलाओगे ना,
मेरी ज़िद पूरी कर डांटकर
प्यार से मुझे समझाओगे ना
वादा तो सभी ______।
अगर मचल जाए यह दिल मेरा किसी झुमके पर
तो तुम मुझे दिलाओगे ना
मुझे निहारकर खूबसूरत बोलकर
अपना प्यार जताओगे ना
वादा तो सभी__________।
कभी ना खाऊं खाना ज़िद में मैं
तो अपने हाथ से खिलाओगे ना
ज़िद्दी, रोंदू, चिपकू जैसी भी हूं मैं
मुझे वैसे ही अपनाओगे ना
वादा तो सभी _________।

Exit mobile version