Site icon Saavan

तेरी याद में

दिल रोया, आंखों ने अश्क बहाया तेरी याद में।
रौशनी भाती नहीं, चराग़ बुझाया तेरी याद में।

तस्वीर बातें करती नहीं, अब जी भरता नहीं,
इंतजार में दिन गिन-गिन बिताया तेरी याद में।

ख्वाबों में तेरा आना, मेरा चैन, मेरी नींदें उड़ाना,
किसी रात फिर नींद ना आया तेरी याद में।

कब होगा तुमसे मिलन, ना मैं जानू या रब जाने,
अब जुदाई और सह ना पाया तेरी याद में।

देवेश साखरे ‘देव’

Exit mobile version