Site icon Saavan

नव वर्ष

“नव वर्ष की शुभकामनाएं ”
—————————
नव वर्ष की शुभकामनाएं /
बच्चों में उत्साह जगाएं |
प्रांगन मंदिर संस्कृति अपनाएँ /
देवी को सुमधुर गीत सुनाएँ ||

भगवा ध्वज की पताकायें |
तिलक चन्दन टीका लगाएं ?
नव वर्ष धूम से मनाएं |
देवी को सुमधुर गीत सुनाएँ ||

शंख ध्वनि मृदंग बजाएं /
पुरुषोत्तम राम को याद दिलायें |
विक्रमादित्य का विक्रमी मनाएं /
देवी को सुमधुर गीत सुनाएँ ||

डा ० केशव राव जयंती जगाएं |
झूले लाल को भी ना भुलाएँ /
नव वर्ष की शुभकामनाएं |
देवी को सुमधुर गीत सुनाएँ || –
सुखमंगल सिंह

Exit mobile version