Site icon Saavan

नारी ही तो मूल है

नारी ही तो मूल है, जीवन का आधार,
नारी के बिन शून्य है, यह सारा संसार,
यह सारा संसार, रचाया नारी ने ही,
प्यार, मुहब्बत दया, उपजती नारी से ही,
कहे लेखनी समझ, दूर कर शंका सारी,
जीवन की कल्पना, तभी है जब है नारी।
——– अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
———- डॉ0 सतीश चन्द्र पाण्डेय।

Exit mobile version