न खोजो मेरा
इतिहास तुम,
तुम्हारे लिए तो
आज हूँ मैं।
न खंगालो मेरे
बीते हुए पल
बस तुम्हारा, तुम्हारे प्यार का
मोहताज हूँ मैं।
बीती हुई खोजोगे तो
कमियां मिलेंगी,
आज पर ही जियो
खुशियां मिलेंगी।
दूध से धूल चुके
तुम भी नहीं मैं भी नहीं,
इक-दूजे के बिना खुश
तुम भी नहीं मैं भी नहीं।