Site icon Saavan

पाश्चात्य सभ्यता के गुलाम

यह देश ब्रह्मा-चरक-
पतंजलि का है क्या??
तो बेटियों को पेट में ही
क्यों मार देते हैं
विज्ञान अभिशाप है या वरदान
पेट में बेटा है या बेटी
बता देते हैं
कैसी मानसिकता है
जो राह चलती लड़की को
एसिड फेंक देते हैं
अपनी हवस का शिकार
उन्हें बना लेते हैं
ये देश है हमारा और
हम ही भारतीय से
पाश्चात्य सभ्यता के
गुलाम बनते जा रहे हैं।।

Exit mobile version