Site icon Saavan

पढ़ो लिखो

जीवन में आगे बढ़ने को
शिक्षा लो, शिक्षा लो बच्चों,
पढ़ो लिखो जी- जान लगाकर
कुछ बनने की ठान लो बच्चों,
जिसने भी परिश्रम किया है
अच्छा सा फल उसे मिला है,
यह मन्त्र आगे बढ़ने का
इस मंत्र को जान लो बच्चों,
आज समय बर्बाद करोगे
तो जीवन भर कष्ट सहोगे,
आज अगर मेहनत कर लोगे
कल मन की मंजिल पा लोगे,
———————————–
—- डॉ. सतीश पांडेय

Exit mobile version