Site icon Saavan

बर्बाद इश्क

वो इश्क के चक्कर में लाइलाज बैठे थे
करके इंग्लिश में पी एच डी बर्बाद बैठे थे

चौराहे के राहों में पलकें बिछा कर बैठे थे
प्यार के चक्कर में उनके इंतजार में बैठे थे

बड़ी उम्मीद थी उनको अपने प्यार के भरोसे पर
वो वेवफा निकली सर से पांव तक लेकर

प्यार की गम में सारी डिग्रियां धरी रह गई
जिसे जी जान से चाहा बिना मिले चली गई

यूं ही नहीं कोई बाबरा दिल लगाता है किसी से
कोई गहरी प्यार की प्रतिक्रिया मिली होगी उसे

पश्चाताप में दिवाना बाबरा पागल ही हो गया
इश्क के चक्कर में दुनिया से देखो बेगाना हो गया

अपनी जिन्दगी को करके प्यार में आबाद
दर दर भटकने के लिए दिलजला हो गया बर्बाद

महेश गुप्ता जौनपुरी

Exit mobile version