Site icon Saavan

भारत मां की जय बोलो

राष्ट्रीय पर्व आने वाला है
भारत मां की जय बोलो
पंद्रह अगस्त आने वाला है
भारत माँ की जय बोलो।
यह हम सबकी जन्मभूमि है
मातृभूमि पावन भारत
वीरप्रसूता जननी है यह
भारत माँ की जय बोलो।
ऋषियों-मुनियों की धरती है यह
गंगा- यमुना की कल-कल
सब धर्मों का संगम है यह
भारत माँ की जय बोलो।
अलग- अलग बोली भाषाएँ
संस्कृति के सुन्दर रंग,
विविध रूप में एकरूप हैं
भारत माँ की जय बोलो।
राष्ट्रीय पर्व आने वाला है
भारत मां की जय बोलो
पंद्रह अगस्त आने वाला है
भारत माँ की जय बोलो।

Exit mobile version