Site icon Saavan

भूख

भूखा गरीब का बच्चा
अपने गरीब पिता से कहा
पापा बहुत भूख लगी है
कहीं से रोटी ला दो
हमारी पेट की आग बुझा दो
पिता ने कहा -बेटा, चारो तरफ
करोना के क़हर है
सारी दुकाने बंद है
घर में अन्न नहीं है
कहाँ से आयेगा तुम्हारे लिए रोटी
रात भी काफी हो चुकी है
अभी सो जा बेटा
कल देखें कौन फरिश्ता आता है

Exit mobile version