सफलता और असफलता के
कयी पङाव देखे हैं हमने
हार और जीत के
कयी अनुभवों को जीये हैं हमने ।
फैसले लेने के मुकाम पर
साहस दिखाने का हौसला
सही निर्णय लेने की जद्दोजहद में
भ्रम का दामन थामा है हमने ।
मिली हार एक ग़लत फैसले से
उससे रूबरू होते आ रहे हैं
अपनी ही हार का
खुद ही जश्न मनाये हैं हमने ।
हतोत्साहित हुए
पर जिम्मेदारियों से भागे कहाँ
खुद से हार कर
तन्हायी का दामन थामा है हमने ।।