Site icon Saavan

मंज़िलें कुछ इस कदर

मंज़िलें कुछ इस कदर हमसे जुदा हो गई है
ये हमारे वास्ते तो बस ख़ुदा हो गई है

अच्छे दिन आने वाले है बस सुनते रहे
या तो नई मुश्किलों की इब्तेदा हो गई है

इन परिंदों को क्या रोक सकेगा आसमां
हवायें इन की खातिर गम़दीदा हो गई है

उन्हें क्या गुमाँ जो नौटंकी में माहिर हो
उनके वास्ते गुस्ताखी भी, इक अदा हो गई है

सीधे रस्ते से मंज़िल पाना होता है आसां
रास्तें सीधे रहे पर , मंज़िल ही पेचीदा हो गई है

मंज़िलों को कैसे किनारा मिलता ‘अरमान’
मंज़िलें जब खुद तूफाँ पे फ़िदा हो गई है

राजेश’अरमान’
गम़दीदा= दु:खित, व्यथित

Exit mobile version