मन में हिम्मत रख सदा (कुंडलिया छंद) Satish Chandra Pandey 3 years ago मन में हिम्मत रख सदा, हिम्मत है हथियार, हिम्मत वाला आदमी, हो जाता है पार। हो जाता है पार, सफलता पा जाता है, साहस से वह कठिन, विजय पाता जाता है। कहे ‘कलम’ हमेशा, हौसला मन में रख ले, हिम्मत रख बुलन्द, स्वाद जीत का चख ले।