Site icon Saavan

ये खुशियां

दिलों में गूंजती हैं ये
होठों पर झूमती हैं ये
सांसों में लहराती जाय
ये खुशियां जब ज़िन्दगी में आए

कदमों से धुन बनाती हैं ये
आंखों में तारों सी झिलमिलाती हैं ये
हवा को भी महकाती जाए
ये खुशियां जब ज़िन्दगी में आए

अस्थिर नदी सी हैं ये
पक्षियों के संग पूरे आकाश में घूमती हैं ये
कुछ पल हमें भेंट देने आए
ये खुशियां फिर किसी आौर की ज़िंदगी सजाएं

Exit mobile version