Site icon Saavan

विद्रूपता का सव॔ विनाश करो

✍? (अंदाज ) ?✍
——-($)——
✍
विद्रूपता का सव॔ विनाश करो
कण -कण मे दृढ विश्वास भरो

शौर्यशिलता का प्रतीक तुम
बुद्धि मे विवेक गुण खास धरो

चिंतन करो स्वास्थ्य मंथन करो
सुखद सम्भाव रहे प्रयास करो

घृणित बुराईयो का न वास रहे
मानवीय समझ मे हर उजास भरो

कम॔शीलता की गढ परिभाषा नई
शुद्ध मानवीय औकात पास रखो

टूटे गिरे को देकर जीवन पथ नया
पथभ्रष्टो मे सच्चाई सुवास भरो
✍
श्याम दास महंत
घरघोडा
जिला-रायगढ(छग)
✍??????✍
(दिनांक 03-04-2018)

Exit mobile version