राष्ट्र पर्व पर सभी
शत-शत नमन करें,
देश के शहीदों को
शत-शत नमन करें।
तोड़ने जंजीर दासता की
चल पड़े,
सर कटा दिया झुके नहीं,
नमन करें। राष्ट्र पर्व पर….
बिखरे हुए, टूटे हुए
भारत को एक कर
जिसने किया था एक
हम उनको नमन करें। राष्ट्र पर्व पर…
संघर्ष कर अंग्रेज से
हिंसा-अहिंसा शक्ति से
भारत किया आजाद
अब उनको नमन करें। राष्ट्र पर्व पर…