Site icon Saavan

सोचने वाली बात

एक बात तो सोचने वाली है
जरा तुम भी गौर फरमाओगे
किसी घायल की जो मदद करो
तो वीडियो कैसे बनाओगे
तुमसे ना होगा जाने दो
तुम वीडियो बनाते ही रहना
कोई मरता है तो मरने दो
तुम्हें कौन सा होगा दर्द सहना
अरे कायरों कुछ तो शर्म करो
कब तक तुम देश लजाओगे
हृदय विराट है देश मेरा
तुम इसका शीश झुकाओगे होगे
तुम्हारी इन्ही हरकतों से
इंसानियत शर्मसार है
तुम सेकी समझते इन सब की
बुद्धिहीनता की यह मिसाल है
रेलों पर स्टंट दिखाते हो
तब जी ना तुम्हारा घबराता है
परिवार की तुमको फिक्र नहीं
ना मौत का डर भी सताता है
ऐसा लगता है जिंदगी तुम्हारी
लाइक कमेंट पर चलती है
मदद करो तो लाइक करें सब
तब क्या मर्यादा घटती है
माना मैंने एक मंच है ये
जहां कला दिशा पकड़ती है
जिसे खो दे स्टंट के चक्कर में
तेरी जिंदगी इतनी सस्ती है
देखो तो ज्ञान भंडार है यहां
जिसे पा सकते हो मान से
पर भ्रम में तुम ना पड़ जाना
प्रयोग करो पर ध्यान से
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Exit mobile version