Site icon Saavan

स्वच्छ भारत

मिलकर साथ
हाथ मिलायें
खुद जागें
और जगायें
स्वच्छ भारत अभियान
सफल बनायें।
गली मोहल्ले गंद मुक्त हो
सड़कें स्वच्छ चमके
देहरी द्वार महक उठे
ऐसा संघर्ष अभियान चलायें
स्वच्छ भारत अभियान
सफल बनायें।
स्वच्छ हो कोना कोना
मधुर लगे हर राह चलना
रौनक हो भारत में
आओ खुलकर साथ निभायें
स्वच्छ भारत अभियान
सफल बनायें।

Exit mobile version