Site icon Saavan

हिंदी ग़ज़ल-बचना भगवान भी चाहिए

हिन्दी गजल- बचना भगवान भी जरूरी |
हिन्द जमीं राम भी जरूरी और रहीम भी जरूरी |
बना रहे सबमे भाईचारा दिलो यकीन भी जरूरी |
दो कदम तुम बढ़ो और दो कदम हम भी बढ़ेंगे |
राम जमीं फैसला जो हो होना मंजूर भी जरूरी |
सदियो दरियादिली सदभाव की मिसाल भारत |
वर्षो रहे राम से दूर बचना हिंदुस्तान भी जरूरी |
मामला मर्यादा श्रीराम जन्मभूमि या मदीना का |
दिया जन्म मानव वही बचना इंसान भी जरूरी |
बात कहनी नहीं करनी थी मुद्दा अदालत न जाता |
जो हुआ वो हुआ बचना मगर ईमान भी जरूरी |
काशी हो या काबा सबमे बस एक वही बसता है |
तुम मानो हम भी माने बचना भगवान भी जरूरी |
मंदिर मस्जिद गिरिजा या गुरद्वारा तोड़ा नहीं जाता |
बात आस्था अस्मिता बचना स्वाभिमान भी जरूरी |
किया जो दुश्मनों ने तुम भी करो वही ये सही नहीं |
दे दो हमारी इबादतगाह बनना भाईजान भी जरूरी |
श्याम कुँवर भारती [राजभर] कवि ,लेखक ,गीतकार ,समाजसेवी ,
मोब /वाहत्सप्प्स -9955509286
Email – shymakunvarbharti@gmail.com

Exit mobile version