Site icon Saavan

हिन्दी कविता- राम लीला

हिन्दी कविता- राम लीला
जलाना बुराई जलाओ पुतला रावण जलाने से क्या फायदा |
मन रावण को मारो नकली रावण जलाने से क्या फायदा |
रहे सलामत सम्मान साहित हर घर की बहू बेटियाँ देश मे |
बन जाये सभी मर्यादा श्रीराम कानून बनाने से क्या फायदा |
जलाओ धु धु भ्र्स्टाचार अत्याचार पापाचार युग बदलना है |
ज्ञान विज्ञान पोथी पतरा केवल पढ़ने रटाने से क्या फायदा |
लोभ लालच वासना काम क्रोध कपट के वस सभी है यहा |
बुराइया खुद ही मिटाओ दोष गैरो गिनाने से क्या फायदा |
एक रावण राम ने मारा लाखो रावण पैदा हुये सब तरफ |
सब बन जाओ राम अब रामलीला दिखाने से क्या फायदा |
जिनको समझते है दानव उनको मानव बनाए हम सभी |
दिल अपने बसालों राम अब रावण जलाने से क्या फायदा |
श्याम कुँवर भारती [राजभर] कवि ,लेखक ,गीतकार ,समाजसेवी ,
मोब /वाहत्सप्प्स -995550928
Email – shymakunvarbharti@gmail.com

Exit mobile version