Site icon Saavan

हिन्दी गजल- मुझको भुलाए है |

हिन्दी गजल- मुझको भुलाए है |
दिल मे क्यो मेरे आप समाये है |
ख्वाब आंखो क्यो आप दिखाये है |
जिधर भी देखिये आप का नजारा है |
क्या बताए कैसे मैंने रैन बिताए है |
होके बेखबर आप चैन से सोते है |
रातो को जाग आँसू मैंने बहाये है |
अंजुमन मे हम तन्हा नजर आते है |
दिल लगा क्या खोये क्या पाये है |
हुआ रुसवा तेरे खातिर जमाने मे |
तेरे नाम लोगो ने कितना सताये है |
तड़पता है दिल आपकी नजर को |
कर लूँ दीदार पलके हम बिछाए है |
हसीन जलवा नजरों हटता ही नहीं |
आप मगर मुझको क्यो भुलाए है |
चाहा खबर न लगे प्यार जमाने को |
हंगामा शहर अब क्या छिपाए है |

श्याम कुँवर भारती [राजभर] कवि ,लेखक ,गीतकार ,समाजसेवी ,

मोब /वाहत्सप्प्स -9955509286

Exit mobile version