Site icon Saavan

हिन्दी देवी गीत- चरणों मे जगह

हिन्दी देवी गीत- चरणों मे जगह
तेरे चरणों की धुली मै ,चरणों मे जगह दे दो |
बन के मेरी माँ तुम मुझे जीने की वजह दे दो |
जग की माता हो पूजे तुमको माँ जग सारा |
बल बुद्धि प्रदाता हो जीवन कर दो उजियारा |
दुनिया कुछ काम करूँ मुझको माँ सतह दे दो |
तेरे चरणों की धुली मै ,चरणों मे जगह दे दो|
तुझे छोड़ माँ कहा जाऊ जग नही ठिकाना है |
अब जीवन तेरे तरण माँ पूरी उम्र बिताना है |
मै हारा हरदम माँ मुझे अब तो फतह दे दो |
तेरे चरणों की धुली मै ,चरणों मे जगह दे दो|
कृपा की सागर है दुनिया तेरी करती आदर है |
दया की दरिया है भर दो फैली मेरी चादर है |
जगदम्बे जगजननी मुझपर करम निगह दे दो |
तेरा डेरा ऊंचा सबसे तू है माँ दुनिया है तबसे |
त्रिदेवो की तुम माता भारती पड़ा शरण है कबसे |
गाउँ तेरी महिमा माँ मेरा जीवन निबह दे दो |
तेरे चरणों की धुली मै ,चरणों मे जगह दे दो|

श्याम कुँवर भारती [राजभर] कवि ,लेखक ,गीतकार ,समाजसेवी ,
मोब /वाहत्सप्प्स -995550928
ईमेल- shymakunvarbharti@gmail.com

Exit mobile version