Site icon Saavan

हिन्दी सावन शिव भजन 1- बाबा बैजनाथ के धाम मे |

हिन्दी सावन शिव भजन 1- बाबा बैजनाथ के धाम मे |
चलो सब कावर लेके बाबा बैजनाथ के धाम मे |
सुल्तानगंज से जल लेकर चढ़ाये बम बम भगवान मे |
अबकी कावर मे सब दूर दूर चलना है |
मास्क मुंह मे लगाकर बोल बम कहना है |
भगाकर रहेंगे बाबा भोला वाइरस को समशान मे |
चलो सब कावर लेके बाबा बैजनाथ के धाम मे |
चलो चलो गोरीया चलो जल्दी देवघर नगरिया |
बोल बम रटते रटते बनो तुम कावरिया |
बाब बैजु मार भगायेंगे चिनियों को हिंदुस्तान मे |
चलो सब कावर लेके बाबा बैजनाथ के धाम मे |
हर हर गंगा भोला पहने मृग के छाला बोलबम |
धुआ उड़ाए गाँजा चिलम पिये भांग के प्याला बोलबम |
जीवन सफल हो जाएगा बड़ी शक्ति है बाबा के वरदान मे |
चलो सब कावर लेके बाबा बैजनाथ के धाम मे |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि/लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड ,मोब 9955509286

Exit mobile version