चाँद जमीन पर कभी उतरता है क्या??

चाँद जमीन पर कभी उतरता है क्या??
बिन तपे कभी सोना निखरता है क्या??

हम कहेंगे हजार बार फरेबी को फरेबी।
सच लिखने से यहाँ कोई डरता है क्या??

हमें तो याद है हर मोड़ उस कहानी का।
तुम्हारे भी जहन में कुछ उभरता है क्या??

जो भी कहना हो सोच समझकर कहा करो?
अब कोई वादों से अपने मुकरता है क्या??

साहिल लिखते क्यूं हो बिना सबब के शायरी।
बताओ तुमको भी कोई कभी पढ़ता है क्या??
@@@@RK@@@@

Comments

One response to “चाँद जमीन पर कभी उतरता है क्या??”

Leave a Reply

New Report

Close