जिंदगी में यहा सबका कोई हमदर्द नहीं होता!

जिंदगी में यहा सबका कोई हमदर्द नहीं होता!
गमों से कहना हो कह दो हमें अब दर्द नहीं होता!!

की मौसम भी बदला है हवाएँ भी अब भी ठंडी है!
मगर जहाँ पर बर्फ गिरती थी वहां अब सर्द नहीं होता!!

तेरे मिलने के वादो की कई किस्ते जो बाकी है।
उन्हें मिलकर पूरा कर दो कि अच्छा कर्ज नहीं होता।।

हरदम ही तनहा तनहा हो किसकी याद मे साहिल।
उसे तुम सोचतें हो क्यों की जिसको फर्क नहीं होता।।
@@@@RK@@@@

Comments

One response to “जिंदगी में यहा सबका कोई हमदर्द नहीं होता!”

Leave a Reply

New Report

Close