जिंदगी
चलो हसने की हम एक वजह ढूंढते है,
जहा न हो कोई गम वो जहां ढूंढते है,
बोहोत उड़ लिए आसमान में यारों
चलो जमीन पे ही कही सतह ढूंढते है!
छूटा संग कितनो का जिंदगी की जंग में,
चलो उनके दिल की हम गिरह ढूंढते है,
बोहोत वक्त गुज़रा अंधेरों में भटकते हुए ,
चलो अंधेरी रात की हम सुबह ढूंढते है!
0 Comments