Author: aadrshvaadii viny

  • अगर मैं होता राजकुमार

    अगर मैं होता राजकुमार
    जनता से ख़ूब करता प्यार
    देश के हर गली मुहल्ले से ,
    मिटा देता अत्याचार …….
    अगर मैं होता राजकुमार ।

    मेरे लिए भी होती,कोई राजकुमारी
    मुझपै वो मरती,लगती बड़ी प्यारी
    चाँद और चकोर के जैसे,
    करती मुझसे प्यार …….
    अगर मैं होता राजकुमार ।

    अपने लिए भी एक और ताजमहल बनवाता
    देश से सब प्रेमी प्रेमिकाओं को बिलवाता
    हमसब मिल कर बनाते,
    एक नया संसार…….
    अगर मैं होता राजकुमार ।

    न कोई मेरा न कोई तेरा
    सबसे मेरा नाता
    प्यार की दूनियाँ जीता
    प्यार में मर जाता
    सबकुछ मिट जाता है,
    जिन्दा रहता प्यार…….
    अगर मैं होता राजकुमार……
    अगर मैं होता राजकुमार ।

New Report

Close