Author: Harsh Saxena

  • Udaasi

    ये उदासी कौन्सी चिड़िया है ?
    इसका घोंसला कहाँ है ?
    ये कहीं रहती भी है ? या बस उड़े ही जा रही है ?
    पर कहाँ जा रही है ? क्या इधर आ रही है ?
    किसी ने तो इसे भेजा ही होगा ।

    ये उसके पास पहले से थी या अभी ढूँढी है ?
    उससे ये छूट गई या फिर यहीं भेजी है ?
    जो अगर भेजी है तो क्या खूब भेजी है
    जोंकी ये तो अब यहीं ठहर रही है
    मैं तो सोच रहा था कि ये बस मेहमान है !
    मगर इसने तो यहाँ घोंसला ही बना लिया ।

    अब तो ऐसा लगता है की ये यहीं की ही है ।
    जोंकी अब आती-जाती है तो अपने घरवालों को भी लाती है ।
    कभी नाराज़गी लाती है तो कभी घृणा !
    कभी डर लाती है तो कभी परेशानी !पर हाँ ये घर तो बस उदासी का ही है जोंकी टिकती तो बस वो ही है ।

    पर ये अपने घोंसले क्यों बदलती है ?
    इसके पुराने सारे घोंसले तो वैसे ही है !
    सहसा वो वापस आती है !
    (मैं बस उसे ही देख रहा हूँ )
    और मन एक प्रश्न पूछता है !
    यदि उसका दाना पानी यहीं है तो बाहर जाती ही क्यों है ?
    इसी सोच में होता हूँ की तभी एक और चिड़िया आती है ।
    (क्या ये नाराज़गी है ? नहीं !, फिर घृणा ? नहीं !, डर ? नहीं !, अच्छा मतलब ये परेशानी है, नहीं वो भी नहीं !!)
    मालूम होता है की ये तो उदासी ही है ।

    क्या इसका मतलब उदासी बस एक ही चिड़िया नहीं है ?
    (लगता था एक ही है कभी दो साथ में आयी ही नहीं ! )
    देखते ही देखते सारे घोंसले भरे जा रहे हैं ।
    साथ में बच्चे भी घोंसले से झांक रहे है और उड़ने को तैयार हैं ।
    तो, अच्छा ये ही है आँसू !

New Report

Close