Author: Abhishek

  • While I Think of You

    Writing verses while I think of you
    Its the worst i could do to myself
    For thinking about you seems endless unlike poetry that terminates…
    Tired of looking for words to describe you
    I would rather want to get tired of thinking about you
    I wish I could paint the emotions that i have for you
    For colours have life
    Neither pen, nor a paper have life
    But I love the emptiness of the paper and the void created by the pen between the characters
    Its surely me, in the search of you there
    Its surely the void, that my heart cherish
    Can I ask you one more time to look at me
    I hope i will draw you through words better this time…

  • मुखौटे के पीछे

    मुखौटे के पीछे !!

    सब कुछ तो है मेरे पास, पर शायद कुछ भी नहीं

    एक गाड़ी है, बैठ कर चल देता हूं

    पर अकेले सफ़र करना डराता है मुझे

    एक घर तो है, बड़ा सा

    पर कमरों के दरवाज़े न जाने कब खुले थे

    एक बड़ा सा बगीचा, घर के सामने

    पर भंवरो को मेरा आना खलता है शायद

    और फूल मुरझा गए हैं।

    एक मुस्कुराहट के साथ जीवन व्यतीत कर रहा हूं

    पर जीने का उत्साह नहीं

    कोई रंग नहीं, उल्लास नहीं।।

    कैसी यंत्रणा है ये, जिसमें जी रहा हूं मैं

    बिखरे हुए पंखों को अब क्यों सी रहा हूं मैं

    अब अतीत की डायरी को खोले हुए वर्षों बीत गए

    पर कुछ अधूरे पल, लगता है मानो कल ही हुए

    अब आज में जीने की आशा लिए ही मैं चल पड़ा हूं

    लहरों में भीगी नाव है, पर अर्णव से भी लड़ रहा हूं

    तम छंट रहा,

    किरणें इशारा भोर का अब कर रहीं,

    मैं रख कलम पहनूं मुखौटा… मुस्कान का।

    मुखौटे के पीछे की व्याख्या इसी डायरी में है कहीं ।।

New Report

Close