Author: shubham basera

  • किसी फोटो में मैं दिखूं तो पहचान जाती हैं

    किसी फोटो में मैं दिखूं तो पहचान जाती हैं
    और लोग कह रहे थे बूढ़ी दादी को दिखाई नि देता हैं

    उसने आज के दिन भी मेरे लिए दुआ मांगी,
    और लोग कह रहे थे आज तो मां का जन्मदिन हैं

    एक छाता था तो मेरे सर कर दिया
    और लोग कह रहे थे पिता को सर्दी हैं

    वो मेरे बिन कहे मेरे लिए टी शर्ट ले आई
    और लोग कह रहे थे वो दीदी की पहली कमाई थी

    किसी से अनबन हो जाए मेरी तो उससे लड़ने चले जाता हैं
    और लोग कह रहे थे दोनो भाई झगड़ते बहुत हैं

New Report

Close